सिंडिकेट सदस्य इसलिए बैठक से निकल गए क्योंकि उनके लिए बातें नही किया गया होगा सिंडिकेट सदस्य इसलिए निकल गए क्योंकि यहाँ कोई कानून का पालन नही किया जाता हैं।जब निर्णय लेने वाले और कानून बनाने वाले को अपनी पड़ी हो तो वहाँ क्या हो सकता हैं।उनको इस बात का दुःख था कि निजी कॉलेज को अनुदान नहीं मिलता हैं, परीक्षा के कॉपी जांच वाला पारश्रमिक नहीं मिलता हैं ये जायज भी हैं लेकिन यूनिवर्सिटी क्या सिर्फ इसलिए बना है, क्या सिर्फ इनके लिए बना हैं क्या विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा अनसुना इन निजी महाविद्यालय को किया जाता हैं तो आप सोचेंगे और कहेंगे बिल्कुल नहीं।
क्योंकि एक विश्वविद्यालय छात्रों के लिए बना है और छात्रों के लिए हैं।लेकिन छात्रों का बात कोई नही कर पाए।विश्वविद्यालय छात्रों के जीवन उत्थान के लिए बनता हैं लेकिन अपने विश्वविद्यालय में जिसके लिए यूनिवर्सिटी का स्थापना होता हैं उसका ही शोषण नामांकन के समय से ही शुरू हो जाता हैं ये इनलोगों को क्यों नही दिखता हैं।आज बच्चें का विश्वविद्यालय से मोह भंग होते जा रहा हैं इसका जिम्मेदार कब अपना जिम्मेदारी समझेंगे।
छात्रों के साथ कब तक अन्याय होते रहेगा।आज जिस प्राध्यापक का नौकरी बिना पढ़ाये अपना बेतन लेने के बाद भी नही जाता हैं।उनका नौकरी छात्रों को मार्क्स देने के नाम पर जाने लगता हैं।जब विल्कुल भी यूनिवर्सिटी में कानून नही है तो सिंडिकेट महोदय इस्तीफा क्यों नही देते हैं।लेकिन इस्तीफा नही देंगे,दे देंगे तो फिर अपना जो TA, DA पता नही क्या क्या मिलता हैं वो कैसे मिलेगा। जिस निजी महाविद्यालय के हित के लिए लड़ते हुए दिखते हैं उसका चौकड़ी कैसे लगेगा।लेकिन कभी निजी महाविद्यालय से ये क्यों नही कहते है कि आप का नामांकन से लेकर परीक्षा पत्र तक का फ़ी एक सामान क्यों नहीं हैं।आपके महाविद्यालय में गुणवत्ता के नाम पर भी कुछ क्यों नही हैं।लेकिन नही पूछेंगे न।
कानून का राज कैसे होगा सर जब तक विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का राज कायम हैं।जिसका जिम्मेदार हम सभी हैं औऱ पीस गरीब छात्र रहा हैं।सर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों से ज्यादा बड़ा समस्या कभी भी किसी संस्थान का नही हो सकता हैं।आज छात्रों के साथ अन्याय पर अन्याय हो रहा हैं और उसके लिए बोलने सोचने का एक मिनट का भी समय नहीं हैं।सर उस छात्र का क्या होगा,जिसका नामांकन के लिए,एग्जाम देते आने में सालों लगता हैं।सर उस छात्र का क्या होगा जिसका रिजल्ट आज भी 90 के दशक वाले पद्धति से दिया जाता हैं।सर 8 अरब में हिस्सा सिर्फ छात्रों का नही होता है बाद बाँकी सब क्या करते हैं हर कोई जानता हैं।
आज छात्रों को खुशी होता कि सिंडिकेट सदस्य मेरे लिए बैठक का बहिष्कार किये लेकिन आपलोगों को भी छात्रों से कोई मतलब नही है ये तो पता है लेकिन जिसके कारण सिंडिकेट है उसको भूल जाना ये भी उचित नहीं हैं।
हिसाब सबका होगा और कटेगा भी सबका।
छात्र उठा है अब ललकार नही सहेगा भ्रष्टाचार।
