26 April, 2022

सहरसा में अब छात्रों को महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा।

इंटर के छात्रों का महाविद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य - DM आनंद शर्मा सर के एक निर्णय का हम समर्थन करते हैं।

सहरसा। (25-05-2022) शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तभी होगा जब छात्र विद्यालय, महाविद्यालय आए।आज के 'शैक्षणिक हालात' के लिए सिर्फ किसी एक को जिम्मेवार ठहरा देने से हालात नही सुधर सकता हैं। कल सहरसा जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा के साथ सहरसा के सभी प्रमुख सरकारी महाविद्यालय के प्राचार्य तथा छात्र संघ के पदाधिकारियों के साथ महाविद्यालय में छात्रों के उपस्थिति सुनिश्चित करने,उनके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक करने का निर्णय लिया गया हैं।मेरे नजर में इसका जरूरी पूरे बिहार में हैं लेकिन सरकार की क्या मजबूरी हैं पता नही।
लेकिन अपने जिलाधिकारी के निर्णय से लगता है कि अब विद्यालय,महाविद्यालय में छात्रों,शिक्षकों को उपस्थित होना ही पड़ेगा।अब सभी महाविद्यालय में छात्रों के अलग अलग विधा में अटेंडेन्स अनिवार्य कर दिया गया।छात्रों के लिए वर्ग के अलावे लाइब्रेरी,लैबोरेटरी, खेल कूद जैसे गतिबिधियों में भी छात्रों को रोज उपस्थित होना होगा और अटेंडेन्स बनाना होगा।जिस छात्रों के द्वारा अटेंडेन्स पूरा नही किया जा सकता हैं उनके द्वारा 75%  नामांकन पूरा नही करने पर नामांकन रद्द करने के शपथपत्र के अनुरूप नामांकन रदद् करने की प्रक्रिया भी महाविद्यालय के द्वारा अपनाया जाना हैं।अब छात्र महाविद्यालय आएंगे तब महाविद्यालय के सभी हालात सुधरेंगे।

उम्मीद हैं छात्र अब महाविद्यालय आएंगे और प्राध्यापक उन्हें अच्छे शिक्षा दे कर योग्य बनाएंगे हमलोगो से सभी महाविद्यालय के प्राचार्य को कह दिया हैं वर्ग में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जो भी कदम उठाया जाएगा हम लोग साथ देंगे।

मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति से भी उम्मीद और आग्रह होगा कि सिर्फ इंटर के छात्रों के महाविद्यालय आ जाने से शैक्षणिक हालात नही सुधरने वाले यूनिवर्सिटी को शक्त निर्णय लेना होगा।

Murari Kumar Mayank