उरी हमले के बाद सरकार पाकिस्तान के खिलाफ क्या एक्शन लेगी, इसकी तस्वीर साफ नहीं है. मांग तो पाकिस्तान पर चढाई की हो रही है लेकिन सरकार का विकल्पों पर मंथन जारी है. 18 सितंबर की सुबह हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी की अगुवाई में हुई बड़ी बैठक हुई है. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, अरूण जेटली और रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर जैसे कई मंत्री पहुंचे.
भारत में आतंकी हमला कराने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने का प्लान बना रही है सरकार
जम्मू कश्मीर के उरी और हंदवाड़ा के नौगाम में मुठभेड़ जारी, नौगाम में 1 जवान कल शहीद हुआ था, उरी के लच्छीपुरा में मुठभेड़ जारी
जम्मू कश्मीर के उरी में कल शाम तीन बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी. उरी के लच्छीपोरा में दस आतंकी कल मारे गए थे
भारत में आतंकी हमला कराने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी, पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारने का प्लान बना रही है सरकार
Delhi: Cabinet Committee on Security meeting underway, HM Rajnath Singh, FM Arun Jaitley, Defence Minister Manohar Parrikar arrive for meet pic.twitter.com/Ve53ZWoAki
— ANI (@ANI_news) September 21, 2016
आज शाम 7 बजे होगी पीएम मोदी के घर बैठक
एक्शन प्लान को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी के घर भी बड़ा मंथन होना है. सरकार क्या कहे, करे. इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है. कल शाम भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली की बैठक अनंत कुमार के घर हुई.
पर्रिकर ने सेना के विकल्प बताए. सुषमा ने कूटनीतिक विकल्प सुझाए लेकिन बैठक में ऐसा कुछ नहीं निकला कि देश को बताया जाए. नेता बैठक से निकले और अपने अपने घर चले गए. आज शाम पीएम के घर महामंथन होना है. निर्णायक फैसला हो पाएगा, ये कहना मुश्किल है. देश को सरकार के एक्शन का इंतजार है.
सूत्रों के मुताबिक सरकार में राय है कि पाकिस्तान के खिलाफ सामरिक और कूटनीतिक हमला करना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब करना चाहिए.
एनआईए टीम उरी पहुंची
उरी में हुए आतंकी हमले की जांच करने के लिए एनआईए की टीम दिल्ली से उरी पहुंच गई है. एनआईए की यह टीम घटनास्थल पर पहुंच कर पाक के खिलाफ मजबूत सबूत जुटाएगी.
वहीं उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में चलाया जा रहा ऑपरेशन सोमवार को खत्म हो गया. हमले पर डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि इस आतंकी हमले का जवाब अपने तरीके से देंगे. इसका वक्त और जगह वो तय करेंगे.
उरी में आतंकी हमले में घायल और दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हास्पिटल में भर्ती सिपाही के विकास जर्नादन ने सोमवार को दम तोड़ दिया. इसके साथ ही आतंकी हमले में शहीद होने वाले सैनिकों की संख्या बढ़ कर 18 हो गयी है. हमले में शहीद करनैल सिंह का जम्मू में और जवान रवि पाल का सांबा में सोमवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया है.
बाकी शहीद जवानों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थानों को भेज दिये गये है. इन शहीदों का अंतिम संस्कार आज यानि मंगलवार को किया जाएगा.