31 October, 2013

छात्र नेता से राजनेता AVBP IN SAHARSA ,JOIN AVBP SAHARSA

 सफेद कुर्ता पजामा और चमड़े की चप्पल पहनना बाहर से जितना आसान दिखाई देता है उतना ही अंदर से यह कठिन है। लेकिन युवा वर्ग का राजनीति में बढ़ता रुझान इस बात का संकेत है कि वह देश की बागड़ोर अपने हाथ में लेने के लिए कितना उत्सुक है।आज अनेक युवा नेता राज‍नीतिक घरानों से आ रहे हैं लेकिन आम युवा छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत कर रहे हैं। छात्र जीवन में राजनीति विद्यालय, विश्वविद्यालय, युवा छात्र संगठन, युवा संगठन तक बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचती है। एक आम युवा जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमी नही है, उसके लिए छात्र राजनीति ही मुख्यधारा की राजनीति में प्रवेश का जरिया मानी जाती है। छात्र राजनीति से ही वह अपने अन्दर छिपी संगठन को मजबूत बनाने की भावना, लोगों को अपने से जोड़ने की क्षमता का परिचय दे सकता है और देश को भविष्य में एक मजबूत और सफल राज‍नीतिज्ञ बनने का अहसास करा सकता है। अनेक युवाओं का रुझान राजनीति की तरफ हुआ है। वह किसी ना किसी राज‍नीतिज्ञ को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानते हुए खुद एक सफल नेता बनने के लिए विद्यालय, महाविद्यालय से ही छात्र नेता बनकर अपने कॉलेज का प्रतिन‍िधित्व करने और दूसरो की समस्या को जिम्मेदार तक पहुचाने की लालियत उन्हें उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए सहायता करती है। छात्र नेता से ही एक सफल राजनेता का जन्म होता है।
                                                   MANMOHAN SARKAR KAI BIRODH MAIN PUTLA DAHAN
                                   DAINEK HINDUSTAN COVEREG