07 June, 2016

BNMU भी अपने टॉपरों का रिजल्ट इंटरव्यू के आधार पर देय..

बिहार सरकार के इस निर्णय का हम स्वागत करते है जिसमें कहा गया है कि 2017 ईस्वी से इंटर के टॉपर बने छात्रो को इंटरव्यू देय कर ये बताना होगा कि वाकई में छात्र टॉपर बनने योग्य है। राज्य सरकार के दिए आदेश में कहा गया है कि भविष्य में दसवी और बारहवी की परीक्षाओ में टॉपर का मेरिट लिस्ट जारी करने से पहले उनका ब्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाय।
हम यूजीसी, केंद्रीय एचआरडी मिनिस्टर, बिहार के शिक्षा मंत्री, BNMU के कुलपति को पत्र लिख कर मांग किया हूँ कि हमेशा से छात्रो को समश्या में धकेल कर बलि का बकरा बनाने वाले BNMU के सभी संकायों के प्रथम 20 छात्रो का रिजल्ट भी राज्य सरकार ने जो आदेश इंटर कौंसिल को दिया है उसी के अनुरूप BNMU भी छात्रों का मेरिट या 80% से ज्यादा प्राप्तांको वाले छात्रो का रिजल्ट इंटरव्यू के आधार पर देय क्योंकि अगर राज्य सरकार के नामी शैक्षणिक एजेंसियों में घोर भ्रस्टाचार हो सकता है तो BNMU कोई दूध का धुला नही हैं।BNMU हमेशा अपने कारनामे को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बना हुआ रहती है।इसके सत्र में काफी बिलंब होने के बाद रिजल्ट प्रकाशन में बिलंब फिर छात्रो को प्रमोटेड कर सालो साल विवि के चक्कर लगाने के लिए छात्रो को मजबूर करती है।
BNMU के वीक्षकों पर भी ऊँगली उठना लाजमी है क्योकि इस विवि के आधे से अधिक कॉलेज निजी है जिसके प्राध्यापक बेतन नही मिलने के कारण दूसरे कामो में ब्यस्त रहते है तो वो छात्रो का मूलयांकन कैसे कर पाएंगे।
जब छात्रो का परीक्षा के समय मोबाइल चिट पुर्जा और गहन चेकिंग से गुजरकर अंदर जाना होता है तब वीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और बिना जाँच के प्रवेश क्यों दिया जाता है क्या वो जाँच में धांदली नही करते है क्या वो छात्रो के जीवन से खिलवार नही करसकते है..अगर भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्विद्यालय इस पर कोई ठोस कदम नही उठती है तो हम अपने अभाविप के दोस्तों के साथ विशाल  आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
मुरारी कुमार मयंक
जिला संयोजक
अभाविप सहरसा।
9473329336
murarijha.shc@gmail.com