मैट्रिक व इंटर परीक्षा परिणाम के प्रकाशन के पश्चात शहरी क्षेत्र अवस्थित विभिन्न महाविद्यालयों में नामांकन के प्रक्रिया की शुरूआत की जा रही है।परिणाम बेहतर नहीं आने की वजह से नामांकन के लिए वैसी अफरातफरी की स्थिति नहीं बनी है। जैसा पूर्व के वर्षों में होता रहा था।
एमएलटी सहरसा महाविद्यालय में इंटर में नामांकन के लिए दस जून नामांकन के लिए दस जून से आवेदन प्रपत्र की बिक्री प्रारंभ कर दी जाएगी। वहीं डिग्री प्रथम खंड में नामांकन के लिए प्रपत्र की बिक्री आरंभ कर दी गयी है। जो 15 जून तक जारी रहेगी।व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीसीए एवं बायोटेक के लिए भी आवेदन लेने का सिलसिला जारी है तथा 15 जून तक इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। तत्पश्चात 19 जून को इस पाठ्यक्रम में नामांकन के वास्ते जांच परीक्षा होगी।
आरएम कॉलेज में इंटर में नामांकन के लिए आवेदन प्रपत्र महाविद्यालय काउंटर से 20 जून तक लिए जा सकते हैं। तत्पश्चात अंकों के आधार पर इस कक्षा में नामांकन लिया जाएगा। जबकि डिग्री प्रथम खंड में भी नामांकन की शुरूआत कर दी गयी है।महाविद्यालय में संचालित व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है तथा बीसीए ऑटोमोबाइल एवं बीबीए पाठ्यक्रम के लिए 20 जून तक आवेदन दिया जा सकता है।
आरजेएम कॉलेज में इंटर में नामांकन के लिए 26 जून तक आवेदन दिया जा सकता है। जबकि डिग्री प्रथम खंड में नामांकन के लिए आवेदन देने की तिथि 25 जून तक निर्धारित की गयी है।महाविद्यालय में संचालित बीसीए पाठ्यक्रम के लिए आवेदन देने की तिथि 26 जून तक के लिए है।