15 April, 2016

अभाविप ने फूंका बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बजट में शिक्षा को उपेक्षित किए जाने एवं गिरती शिक्षा व्यवस्था के विरोध में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी का पुतला दहन किया। स्थानीय वीर कुंवर ¨सह चौक पर पुतला दहन करते छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि बजट में शिक्षा की खानापूर्ति की गयी है। वर्तमान शिक्षा मंत्री शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान न देकर अपनी राजनीति करने में लगे हुए हैं। पुतला दहन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनू झा ने रोषपूर्ण स्वर में कहा कि बजट में सरकार ने शिक्षा के बजट को दर्शाया लेकिन विश्वविद्यालय में प्राध्यापकों की जो कमी है उसके बारे में कोई प्रावधान नहीं दिखाया गया। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुजीत सान्याल पासवान ने कहा कि बिहार के छात्रों को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। यहां रोजगार के अवसर नहीं है। जिला संयोजक मुरारी कुमार मयंक ने शिक्षा की बदहाली के लिए सीधी तौर पर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को जिम्मेवार ठहराया है। पुतला दहन में अमरदीप झा, सोनू ¨सह, सर्वेश कुमार, जीतु वाजपेयी, कृष्णा कुमार, अजीत, अभिषेक, नीतीश झा, सोनू कुमार, अमरनाथ झा, रौशन कुंवर, प्रशांत कुमार आदि ने भाग लिया।