दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय – आरएसएस के निस्वार्थ कार्यकर्ताओं को
दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय बहुत से लोगों को जाता है। उन कार्यकर्ताओं को, जिन्होंने अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर संगठन के लक्ष्य को प्राथमिकता दी। जिन्होंने न तो पद की लालसा रखी, न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत पहचान की। इन्होंने 50,000 से अधिक बैठकें कीं और 8 विभागों, 30 जिलों तथा 173 नगरों में बंटकर दिन-रात कड़ी मेहनत की। कड़ाके की ठंड में भी घर-घर जाकर पसीना बहाया, लोगों से संवाद किया और ‘पंच-परिवर्तन’ के विचार को घर-घर तक पहुंचाया।
दुकानों, स्कूल-कॉलेजों, कार्यालयों, बाजारों तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इन अभियानों ने एक सकारात्मक माहौल तैयार किया। आम जनता को न केवल मुद्दों से जोड़ा गया बल्कि उन्हें बदलाव का हिस्सा भी बनाया गया।
लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये कार्यकर्ता किसी पद या सम्मान की अपेक्षा नहीं रखते। ये मंचों पर दिखते भी नहीं, न ही बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। चुनाव के बाद ये कहीं और निकल जाते हैं, एक नए राज्य में, एक नए मिशन के साथ, एक नई चुनौती को स्वीकार करने।
इन कर्मठ कार्यकर्ताओं का नाम है – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)।
जी हां, RSS से जुड़े स्वयंसेवकों ने दिन-रात मेहनत करके यह संभव किया। सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद (VHP), शैक्षिक महासंघ, हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जैसे अनुषांगिक संगठनों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। इन संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव योगदान दिया।
यह एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा की जीत है। एक ऐसा आंदोलन, जो समाज को जागरूक और संगठित करता है। ये स्वयंसेवक कभी श्रेय लेने नहीं आते। ये तो केवल राष्ट्र निर्माण के पथ पर एक अनवरत यात्रा में लगे रहते हैं।
तो आइए, इन निस्वार्थ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दें और उनकी मेहनत को सलाम करें।
धन्यवाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।
English Version
Unsung Heroes Behind BJP’s Victory in Delhi: The Silent Yet Relentless Force of RSS
The credit for BJP's victory in Delhi goes to many dedicated individuals — the hardworking volunteers who prioritized the organization’s goals over personal interests. They neither sought power nor pursued personal recognition. These volunteers held over 50,000 meetings and worked tirelessly, divided into 8 departments, 30 districts, and 173 towns. Despite the biting cold, they went door-to-door, engaging with people and spreading the message of ‘Panch-Parivartan’.
Their outreach extended to shops, schools, colleges, offices, and marketplaces through massive public contact campaigns. These campaigns not only connected the public with key issues but also inspired them to become part of the change.
You may be surprised to know that these volunteers expect no position or recognition. They don’t appear on public platforms or in photos with prominent leaders. Once the election is over, they move on to another state, ready to take on a new mission and challenge.
These committed volunteers are from Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS).
Yes, it was the tireless efforts of RSS volunteers that made this possible. Organizations affiliated with RSS, such as Seva Bharati, Vishwa Hindu Parishad (VHP), Shikshak Mahasangh, Hindu Jagran Manch, and ABVP, also played a crucial role. Each of them contributed in their own way to achieve the common goal.
This is not just an organizational victory but the triumph of an ideology — a movement that awakens and unites society. These volunteers never seek credit. They are constantly on a journey dedicated to nation-building.
So, let us thank these selfless volunteers and salute their efforts.
Thank you, Rashtriya Swayamsevak Sang
h.
Murari Kumar Mayank
.jpeg)