अभाविप का मंडल विश्वविद्यालय वर्चूअल छात्र नेता सम्मेलन आयोजित
शैक्षणिक,सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर सजग प्रहरी की भूमिका में विद्यार्थी परिषद:श्रीनिवास जी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मंडल विश्वविद्यालय वर्चूअल छात्र नेता सम्मेलन गुगल मीट वर्चूअल
के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया गया, जिसमें कोशी के सभी जिले से सैकड़ों छात्र नेता कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश सह मंत्री अभिषेक यादव जी,विश्वविद्यालय प्रमुख रंजन यादव जी,मधेपुरा जिला संयोजक शशि यादव जी,प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य समीक्षा यदुवंशी जी नगर मंत्री सौरव यादव ने अभाविप कार्यालय में परम वंदनीय भारत माता, विद्या की देवी माँ सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र के सामने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया और लद्दाख के गलवन घाटी में चीन के विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ संघर्ष में शहीद माँ भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
![]() |
| उद्घाटन करते कार्यकर्त्ता |
बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास जी ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा
कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से शैक्षणिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर एक प्रहरी की भूमिका में अपने कर्तव्यों का पालन करते आ रही है। बिहार के छात्रों में अद्भुत प्रतिभा है, परंतु दुर्भाग्य है कि उन्हें अपने प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर नही मिल पाता है। सीमित संसाधनों में रहने वाले मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों के कार्यकर्ता विश्व स्तर पर अपना नाम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था कि मंडल की राजनीति करने वालों ने मंडल के नाम पर राजनीति करके खुद को तो नेता बना दिया लेकिन समाज में जातीय उन्माद फैलाकर आम छात्र एवं युवाओं के दिमाग में जाति जहर घोल दिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में इन सभी प्रकार के लोगों को चुनौती देने का काम करते हुए समाज के अंदर समरसता के भाव के साथ कार्य किया है। जहां-जहां कैंपस के अंदर में बौद्धिक आतंकवाद फैलाने वालों ने छात्र एवं युवाओं को बरगलाने का प्रयास किया है तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कैंपस के अंदर करारा जवाब देने का काम किया है। आज मंडल विश्वविद्यालय कार्यक्षेत्र जो कोशी क्षेत्र है वह सामाजिक रूप से आर्थिक रूप से कभी पिछड़ा नहीं था। एक समय ऐसा था यहां से मंडन मिश्र जैसा विद्वान से लेकर बीपी मंडल जैसे विद्वान का जन्म इन्हीं क्षेत्रों में हुआ। बावजूद इसके मंडल के नाम पर राजनीति करने वालों ने क्षेत्र का विकास करने के बजाए खुद का विकास करने का काम किया है ।आज बड़ी दुर्भाग्य की बात है वोकेशनल कोर्सेज के नाम पर यहां केवल B.Ed की पढ़ाई होती है, बहुत सारे ऐसे कोर्स आ जाए जिनसे आज भी मंडल विश्वविद्यालय कोसों दूर है ।आज कुछ लोग छात्र छात्राओं को प्रमोशन के नाम पर भड़काने का काम कर रहे हैं तो विद्यार्थी परिषद सेल्फ एवोल्यूशन की तरफ ले जाने का काम कर रही है। क्योंकि हम जानते हैं कि आने वाली समस्या कैसे होने वाली है। आज जब कोविड-19 के समय में सभी लोग अपने अपने घरों में सुरक्षित हैं तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इन विपरीत परिस्थितियों में भी काम कर रहे हैं।
![]() |
| राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास जी |
इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री डा. सुग्रीव कुमार, प्रांत सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय, प्रांत मंत्री लक्ष्मी कुमारी, प्रान्त छात्रा प्रमुख वंदना भगत, पूर्व प्रदेश मंत्री सह प्रान्त SFS प्रमुख भरत सिंह जोशी ने भी अपना उद्बोधन दिया।वहीं इस कार्यक्रम का विषय प्रवेश कोशी विभाग प्रमुख मुरारी मयंक, प्रस्ताव अभिषेक यादव प्रदेश सह मंत्री, अनुमोदन शिव जी कुमार ,विभाग संयोजक ने किया। छात्रा कार्य विषय पर प्रदेश कार्यकरणी सदस्य आकृति भारती, नारी सशक्तिकरण पर समीक्षा यदुवंशी,छात्र संघ कार्य के विषय पर मण्डल विश्वविद्यालय महासचिव आशीष सिंटू, ,आंदोलनात्मक कार्य पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनू झा,,ऑनलाइन कार्य पर अरुण जायसवाल,सेवा कार्य पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू सनातन,व्यसायिक शिक्षा के विषय पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन गुप्ता ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह प्रान्त कल्याण छात्रावास प्रमुख सुजीत सान्याल ने छात्र नेता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज के अंदर हमें बौद्धिक आतंकवाद फैलाने वालों से खतरा है,एक तरफ देश की आर्मी सीमा पर आतंवादी तथा बाह्य आक्रमण से लड़ने का काम करती है तो वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कैंपस तथा समाज के अंदर स्टूडेंट्स आर्मी के रूप में राष्ट्र विरोधी तत्व , समाज मे नफरत फैलाने वालों के खिलाफ ,अराजकता, भ्रष्टाचार फैलाने वालों के खिलाफ लड़ती है। जब जब राष्ट्र धर्म तथा समाज पर खतरा आया है तब तब विद्यार्थी परिषद ने चट्टानों की भांति उस खतरा से निबटा है,आज COVID-19 में भी विद्यार्थी परिषद अपनी सामाजिक भूमिका निभा रही है।
![]() |
वहीं कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय प्रमुख सह सीनेट सदस्य रंजन यादव किया ने किया।अतिथियों का परिचय तथा धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय संयोजक सह सीनेट सदस्य भवेश झा ने समर्पित किया।
मण्डल विश्वविद्यालय के समस्याओं को लेकर निम्न प्रस्ताव पेश किया :-
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मण्डल विश्वविद्यालय का यह छात्र नेता सम्मेलन कोरोना संकट में अपनी जान की परवाह किये बिना नागरिकों के जीवन को बचाने में लगे डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी, सेना व पुलिस सहित सभी को कोटि-कोटि अभिवादन करता है।
- कोरोना से समाज के सभी वर्ग लड़ रहे है, छात्र भी समाज का प्रमुख घटक है, इसलिय वह भी संघर्ष से भाग नही सकता।
- इसलिय यह छात्र नेता सम्मेलन परिषद के इस निर्णय का समर्थन करता है, कि अंतिम वर्ष के छात्रो को मूल्यांकन अवश्य हो
- हम सामूहिक प्रोन्नति का ठप्पा अपनी पदवियों पर नही लगवाएंगे।
- मूल्यांकन छात्र-शिक्षा व राष्ट्र हित मे है।
- अंतराल व विविध पर्यायो की योजना विश्वविद्यालय को करनी चाहिए।
- छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुये शारीरिक दूरी व अन्य सभी आवश्यक उपाय किये जायें।
- STET समेत ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षा में हो रहे,अनियमितता ,भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी संघर्ष स्थाई समाधान होने तक जारी रहेगा।
- शिक्षण शुल्क ,छात्रावास शुल्क व प्रवासी मजदूरों के समस्याओं को सकारात्मक दृष्टि से विचार करते हुए पहल, प्रयास व संघर्ष जारी रखेगी।
- साथ ही मण्डल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी रहेगी।
- कोविंड-19 के इस भीषण महामारी के समय अभाविप बिहार के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, छात्र व समाजहित में किये गए कार्यों को अति प्रशंसनीय मानती है।
- छात्र नेता सम्मेलन विश्वविद्यालय प्रशासन राज्य व केंद्र सरकार को यह आश्वासन भी देता है कि इस संकट की घड़ी में हम सभी सकारात्मक व समाज हित के निर्णयों में पूर्णतः सहयोग के लिये कटिबद्व है
इस मौके पर विभाग विभाग संयोजक रोशन कुँवर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयंत जोशी,जिला SFD प्रमुख गौरव ठाकुर, समेत -------सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।।


