18 November, 2016

नोटबन्दी के बाद फैली अफवाह और सच

नोट बन्दी के बाद फैली अफवाह और उसका सच..(मुरारी कुमार मयंक)

आपको ऐसी और अफवाह बताते हैं जो नोटबैन के बाद बाजार में आईं।

अब सरकार की तरफ से फैली इन अफवाह का जवाब आया है।

पहला: क्या प्रधानमंत्री मोदी फिर से राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं और इस बार 50 और 100 रुपए के नोट के बैन का एलान करने वाले हैं? सच्चाई: बेबुनियाद, अब किसी भी नोट के बैन करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है।

दूसरा: नोटबंदी का फैसला लीक हो गया था। सच्चाई: फैसला पूरी तरह से गुप्त रहा।

तीसरा: नोटबंदी महंगा पड़ेगा। सच्चाई: कालेधन का असर आम आदमी पर पड़ता है।

चौथा: कालेधन वाले दूसरा रास्ता निकाल लेंगे। सच्चाई: सरकार की पूरी नज़र है, कालेधन वाले पकड़े जाएंगे।

पांचवां: चिप्स हैं। सच्चाई: नहीं, चिप्स नहीं हैं।

छठा: नोट की क्वालिटी खराब है, रंग उड़ रहे हैं। सच्चाई: घबराने की बात नहीं है, ये सिक्यूरिटी फीचर है।

सातवां: अब आगे, बैंक लॉकर सील किए जाएंगे, गहने जब्त होंगे। सच्चाई: बेबुनियाद, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

आपके सुझाव सादर आमंत्रित..
murarijha.shc@gmail.com