25 May, 2016

स्नातक पार्ट3 प्रायोगिक परीक्षा का पूर्ण जानकारी(सिर्फ सहरसा के छात्रो के लिए)

डिग्री तृतीय खंड 2015 के प्रतिष्ठा पत्रों के परीक्षा के समाप्ति के उपरांत अब इस खंड के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा शुरूआत 26 मई से हो रही है। इस परीक्षा के विभिन्न विषयों के लिए शहर में अलग-अलग परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। विज्ञान संकाय के एमएलटी कॉलेज के छात्र अपने ही महाविद्यालय में इस पत्र के परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि आर झा महिला कॉलेज केन्द्र पर उस महाविद्यालय से जुड़े परीक्षार्थियों के अतिरिक्त एस एन एस आरके एस महाविद्यालय के परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे। शहर के आरएम कॉलेज केन्द्र से उस महाविद्यालय के परीक्षार्थियों के अतिरिक्त एमएचएम कॉलेज सोनवर्षा, इव¨नग कॉलेज, बीएस कॉलेज सिमराहा, एल एन कॉलेज बनगांव एवं एल सी कॉलेज पस्तपार के भी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कला संकाय में मनोविज्ञान प्रतिष्ठा से जुड़े परीक्षार्थियों का केन्द्र आर झा महिला कॉलेज बनाया गया है, जहां उस महाविद्यालय के छात्राओं के अतिरिक्त एलएन कॉलेज बनगांव, एसएनएस महिला कॉलेज सुपौल के अतिरिक्त जिले के अन्य महाविद्यालयों के भी इस विषय से जुड़े परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
भूगोल प्रतिष्ठा के परीक्षार्थियों के लिए शहर में दो केन्द्र आरएम कॉलेज एवं एस एन एस आरके एस कॉलेज को बनाया गया है। आरएम कॉलेज केन्द्र से उस महाविद्यालय के अतिरिक्त बीएस कॉलेज सिमराहा एवं एसएनएस महिला कॉलेज सुपौल से जुड़े परीक्षार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि एसएनएसआरकेएस केन्द्र से उस महाविद्यालय के अतिरिक्त इव¨नग कॉलेज एलएन कॉलेज बनगांव, एससी कॉलेज पस्तपार के छात्रों को भी जोड़ा गया है।
गृह विज्ञान के प्रायोगिक परीक्षा के वास्ते भी शहर में दो केन्द्र आर झा महिला कॉलेज एवं एसएनएसआरकेएस महाविद्यालय में बनाए गए हैं। आर झा महिला महाविद्यालय केन्द्र पर उस महाविद्यालय के अतिरिक्त बीएस कॉलेज सिमराहा, इव¨नग कॉलेज सहरसा, एसएनएस महिला कॉलेज सुपौल एवं डिग्री कॉलेज सुपौल से जुड़े परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। जबकि एसएनएस कॉलेज में उस महाविद्यालय के अतिरिक्त एसएन कॉलेज बनगांव एवं एलसी कॉलेज पस्तपार से जुड़े परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा देंगे।
संगीत प्रतिष्ठा के परीक्षार्थियों के लिए भी शहर में गठित केन्द्र आर झा महिला कॉलेज से उस महाविद्यालय के छात्राओं के अतिरिक्त सहरसा एवं सुपौल जिले के तमाम महाविद्यालयों से जुड़े इस विषय के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि एस एन एस आरके एस कॉलेज केन्द्र से उस महाविद्यालय के अतिरिक्त विश्व विद्यालय अंतर्गत के अन्य महाविद्यालयों से जुड़े इस विषय के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।