पूर्णिया: निजी विद्यालयों में छात्रों का हो रहे शोषण के खिलाफ अभाविप आवाज उठाएगा तथा शीघ्र ही कोसी और पूर्णिया कमीश्नरी के सभी जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें आवेदन सौंपेंगे। उक्त निर्णय परिषद कार्यालय में रविवार को आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया है। बैठक में आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि निजी विद्यालयों में छात्रों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। किसी भी विद्यालय में 25 फीसद गरीब छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। ये विद्यालय कमीशन के लिए छात्रों से कुछ चु¨नदा पब्लिशर्स के ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर करते हैं। जबकि सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाए जाने चाहिए। अभाविप इसे बरदाश्त नहीं करेगा। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुग्रीवजी, सत्यवान मालाकार, शशि शेखर कुमार, प्रो. कामाख्या नारायण ¨सह, मुरारी झा, मिथिलेश कुमार, संतोष अजनबी आदि छात्र मौजूद थे।
http://m.jagran.com/bihar/purnea-13883898.html