22 February, 2022

अंग्रेजी के प्राध्यापक,MLT कॉलेज के अंग्रेजी के पूर्व HOD KK Das Sir के निधन

अंग्रेजी के प्राध्यापक,MLT कॉलेज के अंग्रेजी के पूर्व HOD  KK Das Sir के निधन की खबर अत्यंत ही पीड़ादायक हैं।

सर को विनम्र श्रद्धांजलि।


सहरसा शहर में अंग्रेजी विषय के जाने-माने प्राध्यापक तथा एमएलटी कॉलेज सहरसा के अंग्रेजी विभाग के पूर्व एच ओ डी रहे प्रोफेसर #के_के_दास सर का निधन का खबर अत्यंत पीड़ादायक है।मुझे भी सर से अंग्रेजी का शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ था। सर अपने छात्रों न सिर्फ अंग्रेजी के बल्कि  नैतिक मूल्यों का पाठ अपने छात्रों को पढ़ाया करते थे। आज के समय में जब प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अंग्रेजी महत्वपूर्ण है और उसको पढ़ने के लिए मोटी रकम खर्च करना पड़ता है उस समय सर बहुत कम खर्च में अंग्रेजी के पढ़ाई सहरसा के छात्रों को उपलब्ध कराया करते थे।सर हमेसा अपने छात्रों को एक पुत्र,बच्चों के जैसे हमेसा बगल में ही बैठाकर पढ़ाया करते थे।और सर किसी को उतना आसानी से पढ़ाने का जिम्मेवारी भी नही लेते थे।मुझे याद हैं एक सप्ताह तक रोज टाइम से जाना पड़ता था सिर्फ पूछने के लिए की कब से पढ़ने आए। सर सहरसा के शैक्षणिक स्थिति से भी हमें अवगत कराते थे। हम छात्रों का जाने का समय तो तय होता था लेकिन आने का समय निश्चित नहीं होता था। सर के पास जब तक बच्चे संतुष्ट नहीं हो जाते थे तब तक उन्हें घर घर जाने का छुट्टी नहीं मिलता था। सर को जब कुछ दिनों के बाद यह पता चला कि मैं विद्यार्थी परिषद जैसे बड़े संगठन के छात्र संगठन के साथ में जुड़ा हुआ हूं तो सर हमें सहरसा के पढ़ाई का स्वर्णिम समय के बारे बताया करते थे। सर बताया करते थे कि उस समय सहरसा के #एमएलटी कॉलेज अपने स्वर्णिम समय में था जहां पढ़ने वाले छात्र हमेशा अपने जीवन में सफल हुआ करते थे।एक वार का बातें हैं उस समय सर कॉलेज में English के HOD हुआ करते थे सर को यूनिवर्सिटी के द्वारा सनातन के अंग्रेजी विषय का परीक्षा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई, सर ने पूरी इमानदारी से परीक्षा प्रपत्र को तैयार किया और यूनिवर्सिटी को भेज दिया गया जो परीक्षा प्रपत्र छात्रों को मिला उस समय के निरंतर क्लास करने वाले छात्र भी काफी कठिन माना था। उसके बाद जब परीक्षा परिणाम आया तो रिजल्ट सबके सामने था। इससे समझा जा सकता है कि सर का क्या योग्यता रहा होगा। 


आज सर के निधन की खबर ने झकझोर कर रख दिया शब्द नहीं है कि सर को कैसे श्रद्धांजलि अर्पित करें।

 सर अपने छात्रों के लिए हमेशा आदर्श रहेंगे।पुनः सर को विनम्र श्रद्धांजलि।