09 July, 2020

अभाविप सहरसा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 72वी स्थापना दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अभाविप का स्थापना दिवस।
सहरसा:-
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस आज कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने अपने घरों में झंडोत्तोलन तथा परिषद के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद,माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया।अभाविप का स्थापना दिवस सभी इकाई,विस्तार केंद्र पर मनाया गया।
अभाविप स्थापना दिवस मनाते हुए
अभाविप के कोसी विभाग प्रमुख मुरारी कुमार मयंक ने कहा कि अभाविप का स्थापना दिवस कोविड19 के कारण कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में ही स्थापना दिवस मनाया।अभाविप आज अपना 72 स्थापना दिवस मना रहा है।अभाविप का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।अपने स्थापना काल से ही अभाविप देश के आजादी के बाद देश के पुनर्निर्माण के लिए शिक्षा क्षेत्र को महत्वपूर्ण समझ कर काम करना शुरू किया।आज अभाविप राष्ट्रहित, समाजहित,तथा छात्रहित में अपनी कार्य को बखुबी निभा रही है। ज्ञान शील एकता के मूलमंत्र के साथ आज अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्रसंगठन बनकर पूरे देश के छात्रों का नेतृत्व कररहा है।
झंडोतोलन करते कार्यकर्ता।
भारत की चिति का अभिव्यक्त रूप यहां की संस्कृति के प्रति अनुराग, राष्ट्र की एकता और अखण्डता के सर्वोपरि होने का विश्वास तथा भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वावलम्बी राष्ट्र के रूप में विश्वमालिका में उसे यथोचित स्थान दिलाने की महदाकांक्षा ने अभाविप के संगठन को गढ़ा है। राष्ट्र की अंतर्निहित चेतना को स्वर देने का काम परिषद ने अपनी स्थापना के साथ ही शुरू कर दिया था।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो कामाख्या नारायण सिंह,पूर्व प्रदेश सह मंत्री गौतम कुमार, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य मोनू झा ने रहुवा में,अमन गुप्ता, सम्मी कुमार,नगर मंत्री दीनबंधु सिंह रोहित जसवाल ने सोनवर्षा राज इकाई में,सूरज शंडलिया ने बनगांव इकाई में,सहरसा में विभाग संयोजक रौशन कुँवर,राजीव कुमार, अभिषेक राजन ने झंडोतोलन किया।