14 December, 2017

कविवर चंदा झा का पुण्यतिथि बड़गाँव में मनाया गया।

कविवर चंदा झा का पुण्यतिथि बड़गाँव में मनाया गया।
                    कविवर चंदा झा तस्वीर
मैथिली साहित्य के युग परिवर्तक एवं मिथिला भाषा रामायण के रचयिता कविवर चंदा झा के जन्मस्थान सोनबरसा राज प्रखंड के बड़गांव में उनके पुण्य तिथि के अवसर पर एक विचार गोष्ठी सह श्रधांजलि सभा का आयोजन कविवर चंदा झा विचार सह सेवा मंच के द्वारा किया गया।कार्यक्रम राजेश रंजन के संचालन और मुकेस मानस के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ आगामी 28 जनवरी को भव्य स्मृति पर्व समारोह मनाने का निर्णय लिया गया हैं।
                मोके पर उपस्थित लोग
मैथिली भाषा मे कविवर के योगदान पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन और योगदान से वर्तमान पीढ़ी को असीम प्रेरणा मिलता हैं उनको मैथिली का आधुनिक साहित्य का परिवर्तक माना जाता था।मिथिला में कविवर युगपुरुष के रूप में भी सुविख्यात थे।चंदा झा ही सबसे पहले मिथिला भाषा मे रामायण की रचना किये।मौके पर संस्थान से जुड़े राजेश रंजन झा ने कहा कि कविवर के योग्यता से बरगांव के शैक्षणिक स्थिति का पता चलता है।उस समय बरगांव में साहित्य और व्यकरण का ज्ञान घर मे ही मिलता था।
वही मुकेश मानस ने कहा कि कविवर के विचार हम युवाओ के लिए प्रेरणा प्रद हैं। आगामी कर्यक्रम में मैथिली साहित्य के जुड़े प्रकांड विद्वान का आना होगा बड़गांव में।मैथिली सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
मौके पर विचार मंच से जुड़े अभिषेक कुमार मोनू, वैद्यनाथ झा, गंगानंद झा,नंदकिशोर झा,भीमशंकर झा,शेखर कुमार,प्रभात रंजन, चंद्रशेखर झा, बौआ खां, पिंकू झा,पिंटू झा,सुरेश झा, मुरारी मयंक के साथ सम्पूर्ण ग्रामीण मौजूद थे।