आज अभाविप सोनबरसा राज इकाई का गठन किया गया.. आज दिनांक 25-09-2016 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सोनबरसा इकाई के गठन का कार्यक्रम रखा गया जिसमे अतिथि कामाख्या नारायण सिंह ,जिला संयोजक मुरारी कुमार मयंक तथा सोनबरसा के पूर्व abvp सदस्य प्रेम नारायण सिंह, नव नियुक्त नगर अघ्यक्ष अवध किशोर झा, एवं बलराज पंडित के द्वारा माँ भारती, स्वामी विवेकानंद ,माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पित एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
आज के कार्यक्रम नगर इकाई सोनबरसा का गठन वि0 विo प्रमुख प्रोo कामाख्या नारायण सिंह एवम् जिला संयोजक मुरारी कुमार मयंक ने विधिवत
नगर अध्यक्ष -अवध किशोर झा,
उपाध्यक्ष - 1. रोहित कुमार
2.दीपक राठौर
3.बादल कुमार
नगर मंत्री - विकाश कुमार
नगर सह मंत्री - 1.अमन कुमार गुप्ता
2.सम्मी कुमार
3. जय कुमार
4. विजेन्द्र कुमार विश्वास
मिडिया प्रभारी-गोलू कु0 ठाकुर
सोशल मिडिया प्रभारी -सोमनाथ झा
कोषाधयक्ष- कुंदन कुमार गुप्ता
कार्यालय मंत्री- मनीष कुमार विश्वास
S.F.D प्रमुख - आशीष कु0 सिंह
T.S.V.P प्रमुख- कुंदन कुमार गुप्ता
को दायित्व दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक मुरारी कुमार मयंक ने कहा की अभाविप 32लाख सदस्यो के साथ विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। एवम् 5 हजार स्थानों पर इसकी शाखाए है। यह देश के सभी भागो मे सक्रीय है। परिषद ने छात्रों की समस्या के साथ साथ देश व समाज विभिन्न मुद्दों के साथ युवाओ को जोड़ने का दायत्व को बखूबी निभाया है।छात्रो में संस्कार देशभक्ति के भाव के साथ ब्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से करती है।छात्रों द्वारा सेवा कार्य व् विकाशात्मक गतिविधियों के लिये SFD, अखिल भारतीय शिक्षण संस्थानों के लिये Think india, भारत में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के लिए WOSY, जनजाति छात्रो लिए अनुभव, तकनिकी छात्रो के लिये DIPEX, अभिव्यक्ति, सृजन जैसे कई आयाम परिषद ने प्रारम्भ किये,हम बिहार और BNMU के शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ आवाज उठाये है। अब हमलोग MHM कॉलेज को बदहाल स्थिति से दूर करने लिए लगातार आंदोलन करेंगे। महाराजा सर हरिबल्लभ सिंह जी के सपनों का सोनबरसा बनाएंगे।