29 March, 2016

बडगांव पंचायत से अनामिका देवी बीणा देवी नामांकन किया.

 नामांकन के पहले दिन सोमवार को बड़गांव पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अनामिका देवी ने अपने सैकड़ों समर्थक के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपने प्रस्तावक सुबोध झा के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान अनामिका देवी ने कहा कि आज तक सभी ने विकास के नाम पर वोट लिया है। लेकिन पंचायतों के विकास के नाम पर अपने परिवार वालों का विकास किया है। वहीं उन्होंने कहा कि अब तक सभी ने विकास की बात कह जनता को बेवकूफ बनाया। लेकिन अबकी बार सरजमीं पर विकास की गंगा बहेगी। मौके पर रामचन्द्र झा, निलेश यादव, संजीव ¨सह, अंजनी ¨सह, निकु झा, भिमशंकर झा, ¨पटू झा, गंगानंद झा, मुकेश कुमार मानस, प्रकाश झा, विमल झा समेत अन्य समर्थक उपस्थित थे।

सबका साथ सबका विकास का मूलमंत्र लिए सोमवार को हजारों समर्थक के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बडगांव पंचायत के आदित्य नाथ झा की पत्नी वीणा देवी अपना नामांकन किया।प्रत्याशी वीणा झा ने कहा कि पंचायत के कार्यों में जनता की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। पंचायत की समस्या का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। नामांकन के मौके पर प्रस्तावक मनोरमा देवी, श्यामकिशोर झा, विवेका झा, गणेश ठाकुर, गोपाल कृष्ण झा, श्यामानंद यादव, मनोज यादव, धना मंडल, लालो मंडल, बौआ मंडल, स्वेता देवी, कंचन देवी, मोल देवी, माला देवी समेत अन्य समर्थक उपस्थित थे।