29 January, 2016

अभाविप के बैठक में विवेकानंद जयंती पर चर्चा - बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजीव झा

अभाविप के बैठक में विवेकानंद जयंती पर चर्चा -  बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजीव झा
अभाविप के बैठक में विवेकानंद जयंती पर चर्चा - दैनिक जागरण
सहरसा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक स्थानीय संघ भवन में हुई। गुरुवार को हुई बैठक में आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजीव झा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विभिन्न सामाजिक मुद्दों एवं छात्रहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए उन समस्याओं का सफलतापूर्वक निदान भी किया है। पूर्व प्रदेश सह मंत्री गौतम कुमार ने छात्र समस्याओं एवं विभिन्न सामाजिक समस्याओं से लड़ने के लिए बेहतर कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने विकास एंव कार्य पद्धति के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत सान्याल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि आज जिस तरह से पाश्चात्य संस्कृति ने भारतीय समाज को अपने आगोश में ले लिया है। उस समय के स्वामी विवेकानंद के विचारों से समूचे छात्र जगत को अवगत करा के विश्व में भारत को अग्रणी श्रेणी में ले जाने के लिए अभाविप कृत संकल्पित है। बैठक की शुरूआत पठानकोट आतंकी हमले में शहीद जवानों को दो मिनट मौनधारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीनगर उच्च न्यायालय के उस फैसले पर हर्ष जताया गया, जिसमें एक देश में एक विधान, एक निशान के निर्णय पर मुहर लगायी। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनू झा, जिला संयोजक मुरारी कुमार झा, सोनू आनंद, सर्वेश कुमार, राहुल कुमार, अमन विट्टु, रौशन कुंवर, जीतू वाजपेयी, विकास पाठक, धनेश कुमार, भजन वत्स, राजन आदि मौजूद थे।