JARJAR HALAT MAI BIDUT BHAYASTHA .
BARGAON SAHARSA BIHAR
मुरारी कुमार झा सहरसा बिहार
The villagers alleged that the last square on Atlkha transformers since 2002 has been changed three times . Showed that not more than 10 days . Has still burn . The power is always interrupted . The same eleven thousand volts of electric wire hundreds of meters a year ago Srua mahadalits parish was cut by thieves looking to date not found . The power supply is disrupted .and fitted transformer burns . Restore the traffic carried by BDO . Nnauti disrupting traffic in the village , the village and public representatives were Atlkha and bargaon ,
IN HINDI-----------
अतलखा एवं ननौती गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को चार माह से विद्युत आपूर्ति ठप होने के बावजूद तीस-तीस हजार के बिजली विपत्र विभाग द्वारा भेजे जाने की वजह से अतलखा चौक को जाम कर अतलखा मधेपुरा का मुख्य पथ पर यातायात बाधित कर दिया। 1ग्रामीणों का आरोप था कि विगत वर्ष 2002 से अतलखा चौक पर लगे ट्रांसफार्मर को तीन बार बदला गया है। जो कि 10 दिन से ज्यादा नही चला। जो अब भी जला पड़ा है। जिससे विद्युत सदैव बाधित रहा। वही ग्यारह हजार वोल्ट का बिजली तार एक वर्ष पूर्व सरूआ महादलित टोला के पास सैकड़ों मीटर चोरों द्वारा काट लिया गया जो आज तक नही लग पाया है। जिससे भी बिजली आपूर्ति ठप है। यातायात बाधित की खबर मिलते ही बीडीओ देवेन्द्र राम, बसनही थानाध्यक्ष संदीप पाल कनीय विद्युत अभियंता सुशील कुमार ने बाधित यातायात को बहाल करने के लिए ग्रामीणों को समझाया वही बीडीओ देवेन्द्र राम ने कनीय विद्युत अभियंता से कहा कि यथा शीघ्र सभी गलत बिजली विपत्र को सुधार कराए तथा जले ट्रांसफार्मर को लगवाए। बीडीओ द्वारा दिए गए यातायात बहाल करवाई। यातायात बाधित करने वाले ग्रामीणों में ननौती, अतलखा एवं बड़गांव के ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधि शामिल थे।मुरारी कुमार झा सहरसा बिहार
